Kanpur News: गुजैनी सी-ब्लॉक में एक दूरसंचार कंपनी ने मनमाने तरीके से खोदाई करते समय जलकल विभाग की पाइपलाइन तोड़ दी। जलकल विभाग जोन 5 के अवर अभियंता राजकुमार पटेल ने बताया कि टूटे पाइप की मरम्मत कराई जा रही है।
कानपुर में विजयनगर सब्जी मंडी में मंगलवार को टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हो पाई। इसी बीच बुधवार को दूरसंचार कंपनी ने गुजैनी में पाइपलाइन तोड़ दी। इससे वहां भी पानी की किल्लत हो गई। विजयनगर सब्जी मंडी के पास छह मई को पाइपलाइन टूटी थी। जल निगम के अवर अभियंता अनुराग ने बताया कि पाइपलाइन चार जगह टूटी है।
विज्ञापन
मरम्मत कराई जा रही है। उधर, गुजैनी सी-ब्लॉक में एक दूरसंचार कंपनी ने मनमाने तरीके से खोदाई करते समय जलकल विभाग की पाइपलाइन तोड़ दी। जलकल विभाग जोन 5 के अवर अभियंता राजकुमार पटेल ने बताया कि टूटे पाइप की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने जल्द पानी आपूर्ति शुरू करने का दावा किया।