सिंचाई पर कितना काम किया है, ब्यौरा दें
500 गाय हैं, लेकिन दुग्ध उत्पादन नहीं होता। शिक्षक और वैज्ञानिकों से कहा कि ऑर्गेनिक खेती पर कितना काम किया है। इसका ब्यौरा दें। दो साल पहले ऑर्गेनिक खेती कितनी होती थी और अब कितनी हो रही है। पांच साल में किसानों को कितना जागरूक किय। सिंचाई पर कितना काम किया है, उसका ब्यौरा दें। उन्होंने मंत्री से कहा कि नई पीढ़ी गेहूं कम खा रही है, लेकिन फिर भी गेहूं के उत्पादन में हम आगे हैं।
ऑर्गेनिक खेती नहीं, तो मेडल नहीं
छात्रों से कहा कि जिनके पास खेती है, अगर वह ऑर्गेनिक खेती नहीं करेंगे, तो उन्हें आने वाले दीक्षांत में मेडल नहीं दिया जाएगा। ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा, जिसका इस्तेमाल खुद ही नहीं किया।