नजीराबाद थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में मंगलवार देर शाम मंदिर प्रबंधक के लापता भाई का शव एक सप्ताह बाद घर के निष्प्रयोज्य पड़े बाथरूम में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शनि साईं श्याम मंदिर के प्रबंधक सप्पू पाठक ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को उनके अविवाहित छोटे भाई सुधीर पाठक (45) दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। सुधीर को लिवर समेत अन्य बीमारी थी। कुछ समय से वह मानसिक बीमार भी थे। काफी समय बीतने के बाद भी वह जब नहीं लौटे 26 सितंबर को उनकी गुमशुदगी नजीराबाद थाने में दर्ज कराई।