बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बेटी के साथ रह रहे दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। घाटमपुर के पतारा निवासी राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले बेटी श्रेया उर्फ शिवानी (27) की शादी कानपुर देहात, थाना गजनेर के सराय रसूलपुर गोगूमऊ निवासी नरेंद्र सिंह से की थी। उनकी आठ साल की बेटी नैना है।
पिता और श्रेया की बड़ी बहन सोनम का आरोप है कि फैक्टरीकर्मी नरेंद्र चार साल से बर्रा में किराये पर परिवार के साथ रहता है। शराब का लती होने के कारण नरेंद्र आए दिन श्रेया से विवाद कर बेटी के सामने पीटता था। शनिवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि नरेंद्र ने हत्या करने के बाद श्रेया के शव को फंदे से लटका दिया।