सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं फोटोज
हालांकि वहां से वह किसी और गली में मुड़ने की वजह से गुम हो गए। पत्नी ने उन्हें फोन करके सूचना दी तो वह भी पिता की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पांडु नदी में शव मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिन्हें देखकर दोस्तों ने शव मिलने की सूचना दी।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरें
उन्होंने आशंका जताई कि जिस जगह पर पिता का शव मिला है। वह जगह उनके घर से करीब पांच किमी दूर है। साथ ही गुम होने के वक्त पिता पैंट शर्ट पहने थे, लेकिन शव पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान था। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।