फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Test match: मुख्य कोच द्रविड़ करना चाहेंगे जीत से आगाज, बगैर स्टार बल्लेबाजों के मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Thu, 25 Nov 2021 07:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

बुधवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सुबह के सत्र में नेट पर कड़ा अभ्यास किया। द्रविड़ की देखरेख में स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजों को स्पिन का अभ्यास कराया। 
विज्ञापन
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क में 25 नवंबर को होने वाले टेस्ट मैच में इंडियन टीम के नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी टेस्ट है। द्रविड़ जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे। बतौर मुख्य कोच द्रविड़ के लिए यह पहला टेस्ट मैच है। वहीं, विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान रहाणे के लिए भी यह बड़ा टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन


बुधवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सुबह के सत्र में नेट पर कड़ा अभ्यास किया। द्रविड़ की देखरेख में स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजों को स्पिन का अभ्यास कराया। तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बाउंसर भी फेंके। सुबह साढ़े नौ बजे से भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया। 

चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा ने बारी-बारी से बल्लेबाजी की। द्रविड़ ने अय्यर से फुटवर्क पर ध्यान देने की बात कही। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव, प्रसिद्घ कृष्णा ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के साथ गेंदबाजी की। दोपहर के सत्र में न्यूजीलैंड की टीम ने अभ्यास किया। नेट्स पर बल्लेबाजी के बजाय वार्मअप पर ज्यादा ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें