गणेश महोत्सव में विवाद की बात निराधार
घटना को लेकर चर्चा है कि, गणेश महाेत्सव में सहयोग न करने पर झल्लाए लोगों ने युवक को अपना शिकार बनाया। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश महोत्सव में सहयोग न करने बात को लेकर मारपीट की बात निराधार है।
युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने पीटा
जांच में पता चला है कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। ब्रेकअप होने के बाद युवक उसे फोन कर रहा था। जानकारी पर युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने मारपीट की है। फिलहाल जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।