फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएम विवि के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा, तीन साल पद पर रहेंगे तैनात

Thu, 04 Jul 2024 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसजेएम विवि के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। कुलपति प्रो. विनय पाठक तीन साल और पद पर रहेंगे। अक्तूबर में कार्यकाल खत्म होने था। कुलाधिपति ने तीन महीने पहले ही आदेश दे दिया।
विज्ञापन
कुलपति का कार्यकाल बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक को स्थायी रूप से दूसरा कार्यकाल प्रदान किया है। वह अगले तीन साल के लिए कुलपति पद पर तैनात रहेंगे। विवि के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व छात्रों ने प्रो. पाठक को बधाई दी। प्रो. पाठक ने कहा कि अब नजर एनआईआरएफ, क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग पर रहेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पाठक का कार्यकाल 11 अप्रैल 2024 को समाप्त हो गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आचार संहिता को ध्यान में रख प्रो. पाठक के कार्यकाल को छह माह की अवधि तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। कार्यकाल अक्तूबर में समाप्त हो रहा था। इस अवधि से तीन माह पहले ही राज्यपाल ने प्रो. पाठक के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। प्रो. पाठक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विवि में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

नैक में ए-प्लसप्लस, यूजीसी कैटेगरी वन दिलाने वाले प्रो. पाठक ने कहा कि अब दूसरे कार्यकाल में एनआईआरएफ, क्यूएस वर्ल्ड रैंक समेत विवि को वैश्विक पहचान दिलानी है। इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने भी कुलपति को दी बधाई
प्रो. पाठक को कूटा के संरक्षक प्रो. विवेक द्विवेदी, अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय, महामंत्री डॉ. अवधेश सिंह, कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव, महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह, उप्र स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी, डॉ. बृजेश भदौरिया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रमुख डीएस त्रिवेदी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें