फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अजीमाबाद में चला रहे थे साइड पेंट्रीकार, चेकिंग अभियान में दबोचे गए दस अवैध वेंडर

Thu, 09 Oct 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ प्रभारी जागे। चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
अवैध वेंडर पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर अजीमाबाद एक्सप्रेस में साइड पेंट्रीकार पकड़ी। इसके साथ ही 10 अवैध वेंडर भी दबोच लिए। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अमर उजाला ने 26 सितंबर को आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली 12488 सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में साइड पेंट्री की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से रेलवे अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व में उप निरीक्षक असलम खान ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पटना से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर- 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस की चेकिंग की तो स्लीपर कोच में दस अवैध वेंडर बिना अधिकार पत्र के खाद्य सामग्री बेचते पकड़ में आ गए। पूछने पर बताया कि ट्रेन में साइड पेंट्रीकार चलाते हैं। हालांकि, इनके पास इसकी कोई अनुमति नहीं थी। पकड़े गए नीरज, दीपू, शकील खान, आकाश, अनूप सिंह, कन्हैया लाल, सद्दाम, मान सिंह, गणेश शर्मा को पोस्ट पर लाकर रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसी तरह, सेंट्रल स्टेशन के वेस्ट यार्ड में दो लोगों को बिना अधिकार पत्र के आने-जाने वाली ट्रेनों में बाहर से आवाज लगाकर खान-पान सामग्री बेचने पर पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें