फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवैध वसूली व स्टैंड के खिलाफ टेंपो चालकों की हड़ताल, बोले- मांगों को लेकर एसीपी को सौंपेंगे ज्ञापन

Wed, 27 Aug 2025 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टेंपो चालकों ने अवैध वसूली और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के खिलाफ हड़ताल की। चालकों ने कहा कि एसीपी चकेरी को ज्ञापन देकर तय रूट पर संचालन और रोजी-रोटी सुरक्षित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
मनमानी से परेशान टेंपो चालकों की हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी से सरसौल तक चलने वाले टेंपो चालकों ने अवैध वसूली और ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ हड़ताल कर एसीपी चकेरी को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की। चालकों का कहना है कि अराजकतत्वों द्वारा रामादेवी चौराहे पर जबरन वसूली की जा रही है और थानों-चौकियों में बेगारी करवाई जाती है, जबकि तय रूट का पालन न होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन

चालकों ने बताया कि यदि यही स्थिति रही, तो हम परिवार सहित सड़क पर आ जाएंगे। हमारी प्रमुख मांग है कि जिसका जो रूट तय है उसी पर चले, ताकि सभी को बराबरी का हक मिले और रोजी रोटी सुरक्षित रहे। सरसौल चालक संघ के अशोक ने बताया यह मुद्दा करीब चार वर्षों से लगातार चल रहा है, लेकिन किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा इसका हल नहीं निकाला गया है। टैक्सी चालकों का लगातार शोषण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें