फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेजस राजधानी 11 तो वंदेभारत साढ़े नौ घंटे लेट, 1200 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

Mon, 06 Jan 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। सेंट्रल, गोविंदपुरी में 130 ट्रेनें कई घंटे की देरी से आईं। 1200 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए और दूसरी ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर सोमवार को लगभग 130 ट्रेनें कई घंटे की देरी से आईं और गंतव्य के लिए रवाना हुईं। इनमें प्रीमियम, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। स्पेशल ट्रेनें 10 घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। सर्दियों में कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते करीब 1200 यात्रियों ने टिकट रद कराकर दूसरी ट्रेनों से यात्रा की। भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी (22811) 11:15 घंटे, वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत (22436) 9:30 घंटे लेट रहीं। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत (22435) 8:45 घंटे और नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी (22812) आठ घंटे की विलंब से आईं और गईं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी देर से आईं और गईं
(07373) हुबली लखनऊ चारबाग स्पेशल आठ घंटे, (14118) कालिंदी एक्सप्रेस 7:30 घंटे, (12004) नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी छह घंटे, (14117) कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, (12452) नई दिल्ली-कानपुर श्रमशक्ति एक्सप्रेस 4:45 घंटे, (12302) हावड़ा राजधानी तीन घंटे, (12003) लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी तीन घंटे, (22416) नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें