फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ता ने गोविंदनगर थाने के पास किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 06 Jan 2025 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घटना से थोड़ी देर पहले फेसबुक लाइव आकर कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की घोषणा की थी। जिसे लेकर पुलिस सतर्क थी।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्टरगंज थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में दो महीने से वांछित बजरंग दल कार्यकर्ता ने रविवार शाम को गोविंदनगर थाने के पास आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उसने कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव आकर आत्मदाह की घोषणा की थी। इसके चलते पुलिस ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर बने पार्क से उसे पकड़ लिया। मेडिकल कराने के बाद गोविंदनगर पुलिस ने उसे कलक्टरगंज पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


विष्णुपुरी निवासी युवती ने 5 नवंबर को बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप सिंह बजरंगी के खिलाफ होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस दुष्कर्म, छेड़खानी आदि की धाराओं में दर्ज मामले में उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को दिलीप ने दोपहर तीन बजे फेसबुक लाइव आकर शाम 4 बजे गोविंंदनगर थाने में आत्मदाह करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एडीसीपी महेश कुमार ने किदवईनगर और जूही थाने का फोर्स गोविंदनगर थाने बुला लिया। करीब 4:30 बजे पुलिस को ब्लॉक सात के पार्क के पास दिलीप दिखा। खुद पर मिट्टी का तेल डालने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद थाने पहुंचे समर्थकों ने कुछ देर हंगामा और नारेबाजी की लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सब चले गए। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालकर आत्महत्या करने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें