फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोर को नग्न कर दी यातना, रबाडा गैंग के दो गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड

Tue, 04 Aug 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्रा में शराब के लिए रुपये न देने पर बंधक बनाकर पीटा था। पुलिस ने परेड कराई। आरोपियों ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी।
विज्ञापन
किशोर को यातना देने वाले आरोपियों की निकली परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर को नग्न कर डंडों, बेल्टों से पीटने के मामले में फरार चल रहे रबाडा गैंग के दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


बर्रा-8 वरुण विहार निवासी 16 वर्षीय किशोर को नौ जून को रबाडा गैंग के गुर्गे दिव्यांश पनवाड़ी, यशु, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी ने शराब के लिए रुपये न देने पर बंधक बना लिया था। किशोर को बर्रा विश्वबैंक के आई ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल के पास ले जाकर नग्न कर लात, घूसों, बेल्टों से पीटा था। बीच बचाव करने आए किशोर के साथी को भी पीटा। बेखौफ आरोपी इस दौरान बर्बरता का वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने दिव्यांश पनवाड़ी, यशु, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में अंश सिंह राठौर उर्फ डिफाल्टर व जूही के गोपाल नगर निवासी अंश गौतम उर्फ अंशु का नाम भी सामने आया था।

दिव्यांश पनवाड़ी और आयुष द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, पुलिस ने मंगलवार को मामले में फरार चल रहे आरोपित रतनलाल नगर के ईडब्ल्यूएस महादेव नगर निवासी अंश सिंह राठौर उर्फ डिफाल्टर व जूही के गोपाल नगर निवासी अंश गौतम उर्फ अंशु को भी गिरफ्तार किया है।


 
विज्ञापन

फेसबुक लाइव कर पुलिस और प्रशासन को दी गालियां
गिरफ्त में आए आरोपियों के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें आरोपी पुलिस और प्रशासन को गाली देते हुए कह रहे हैं हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जेल जाएंगे तो कुछ दिन में फिर छूट कर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें