नई दिल्ली जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से एक किशोरी पनकी के पास बुधवार तड़के गिर गई। परिजन अलीगढ़ तक पहुंच गए लेकिन उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी। पनकी पुलिस ने बच्ची का इलाज कराकर आरपीएफ के माध्यम से उसे भाई के सुपुर्द कर दिया।
लोनी गाजियाबाद स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले खुर्शीद आलम पत्नी और बच्चों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल स्थित ससुराल से नई दिल्ली लौट रहे थे। बुधवार सुबह ट्रेन पनकी स्टेशन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी आफरीन टॉयलेट करने गई थी।