फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों से पूछताछ…कारण स्पष्ट नहीं, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Wed, 29 Oct 2025 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी में एक किशोर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता काम पर और बहनें मंदिर गई थीं। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है और परिजनों से पूछताछ के बाद भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़, छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोर ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पिता काम पर और दोनों बहने मंदिर दर्शन करने के लिए गई थीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार राजपूत जल निगम में संविदा के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन

उनके परिवार में बेटा शिवा (13) उर्फ गोलू, दो बेटी रश्मि कुमारी और रुही राजपूत है। बुधवार सुबह पिता अरविंद काम पर गए थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां महाराजपुर के ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन करने गई थीं। तभी गोलू ने खुद को अकेला पाकर कुर्सी के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बहनें जब वापस घर आईं, तो गेट का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन

तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों की मदद से गेट तोड़ा गया। भाई का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें