फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद घटना

Wed, 11 Nov 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में युवक हर्षित की बीच सड़क पर दिनदहाड़े निर्मम हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। चाट-पकौड़ा विक्रेता की बेटी से जुड़े विवाद में लस्सी की दुकान पर काम करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फजलगंज थाना क्षेत्र की दर्शनपुरवा चौकी से करीब 50 कदम की दूरी पर मंगलवार देर रात कपड़े की दुकान में काम करने वाले 15 वर्षीय हर्षित की बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने हर्षित को पहले लात-घूंसों से पीटा फिर सीने में दिल के पास चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और भाग निकले। किशोर के पिता ने मोहल्ले के ही तीन लड़कों पर घात लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

घटनास्थल हर्षित के घर से महज 25 कदम की दूरी पर है। सूचना पर सर्किल का फोर्स और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसीपी ज्योति श्री का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी लड़की का मामला लग रहा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। दर्शनपुरवा स्थित बंबा रोड सब्जी मंडी वाली गली में रहने वाले महेश कुमार उर्फ चंपा का बेटा हर्षित 11 बजे के आसपास अपने घर के नजदीक टहल रहा था।

Trending Videos

किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की
महेश का आरोप है कि रोड किनारे बैठकर शराब पी रहे अक्षत, राजे और मनकू से किसी बात पर बेटे का विवाद हुआ। इसके बाद तीनों ने उसे बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। हर्षित जान बचाने के लिए चीखते हुए दौड़ा तो हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और फिर सीने में चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि हर्षित बीच सड़क पर करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा, लेकिन पुलिस न पब्लिक किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

शराब की बोतलें और गिलासों में भरी शराब भी मिली
कुछ देर बाद जब परिजन चीखते-चिल्लाते पहुंचे तब मोहल्ले के लोग निकले और उसे हैलट ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। सूचना मिलते ही सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल के पास ही पुलिस को शराब की बोतलें और गिलासों में भरी शराब भी मिली है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया और उसकी निशानदेही पर पांच टीमें बाकी सबकी तलाश कर रही है। परिजन का आरोप है कि तीनों हमलावरों के साथ दो-तीन और लोग भी थे। एसीपी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें