फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत, घर में झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 13 May 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर में घर के गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव में करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र कमल की पुत्री अंशिका (16) घर में झाड़ू लगा रही थी। घर के गेट में करंट आने से  बिजली की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें