फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कलक्ट्रेट गेट पर पेशाब कर रहे किशोर को लगी गोली, .32 बोर की गोली हुई आरपार

Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कलक्ट्रेट गेट पर पेशाब कर रहे किशोर को गोली लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट के मेन गेट पर शुक्रवार देर रात पेशाब कर रहा 13 साल का एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग आ गए और घायल को उर्सला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई। साथ ही डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर एडीसीपी मनोज कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम को .32 बोर का कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव के सराय निवासी करण कलक्ट्रेट के मेन गेट पर अपने कुछ साथियों के साथ पूड़ी का ठेला लगाता है। पूरे दिन काम करने के बाद करन एक वकील के चैंबर पर अपने साथियों के साथ सो जाता है। शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे करण उर्सला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से खुद को चोट लगने की बात कही। डॉक्टर ने जब चोट देखी तो गोली का घाव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर एडीसीपी पूर्वी अस्पताल पहुंचे और करण से घटना की जानकारी ली। पुलिस अफसरों ने जांच में पाया कि करन को आगे की तरफ से गोली लगी है, जो पीछे से निकल गई। उसके चार सेंटीमीटर का छेद नजर आ रहा था। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
 
Trending Videos

पुलिस को घायल ने सुनाई ये कहानी
एडीसीपी के मुताबिक पूछताछ में करण ने बताया कि रात 11:30 बजे कलक्ट्रेट की मेन गेट से चंद कदम की दूरी पर पेशाब कर रहा था। इसी दौरान हरे और पीले ऑटो से कुछ लोग आए और पीछे से निकल गए। इसी दौरान उसके कंधे पर चोट लग गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, तो गेट के पास लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के लगे कैमरों से फुटेज देखी तो ऑटो का आना-जाना दिखाई दिया। ऑटो सवार तीनों को लाकर पूछताछ की तो तीनों ने अंडे लेने आने की बात कही। पूछताछ में कलक्ट्रेट में लगे पुलिस कर्मियों और चौकीदार ने भी गोली की आवाज नहीं सुनी।

 
विज्ञापन

गोली कहां से चली, अभी साफ नहीं
घाव के हिसाब से गोली दीवार की तरफ से चली जबकि दीवार की तरफ से चलने से करण मना कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आखिर फायर कहां से हुआ। देसी पिस्टल कहां से आया। करण किस बात को छिपा रहा है। उससे फिर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें