फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेना के अफसरों को ड्रोन से निपटने की ट्रेनिंग देंगे आईआईटी कानपुर के तकनीक विशेषज्ञ

Sat, 31 Jul 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्रों की संस्था यूनिसेड और इंडियन मिलिट्री एकेडमी के बीच करार हुआ है। जिसके तहत अब सेना के अधिकारी भी खतरा बन रहे ड्रोन से निपटने की तकनीक भी सीखेंगे। आईआईटी कानपुर के ड्रोन तकनीक के विशेषज्ञ अब ट्रेनी आफिसर को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


उनको रोबोटिक्स, ड्रोन, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत नई तकनीकी के बारे में जानकारी के साथ डिजाइनिंग भी सिखाई जाएगी। पिछले दिनों जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला हुआ था। इसे देखते हुए सेना ने अपने नए अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है।

ट्रेनी ऑफिसर सर्विलांस व अपनी अन्य जरूरत के हिसाब से प्रोटोटाइप भी विकसित कर सकेंगे। यूनिसेड केंद्र सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आईआईटी से समन्वय के साथ काम करती है।
विज्ञापन


बीएड और एमएड की परीक्षा अब 16 से
बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते बीएड व एमएड अंतिम वर्ष की परीक्षा के कार्यक्रम को बदल दिया गया है। अब परीक्षा छह अगस्त के बजाए 16 अगस्त से होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते कार्यक्रम में तीसरी बार बदलाव किया गया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक एके मिश्र ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें