कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को उर्वरक की उपलब्धता एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा की। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिले में 6612 मीट्रिक टन यूरिया, 7044 मीट्रिक टन डीएपी, 7402 मीट्रिक टन एनपीके, 545 मीट्रिक टन एमओपी तथा 955 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर खाद वितरण की मॉनीटरिंग की जाए। किसी भी तरह की कालाबाजारी और ओवररेटिंग न हो। अगर कहीं शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई करें। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन, जाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा, एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो