फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम चयनित

विज्ञापन
ग्रीनपार्क मैदान में सब जूनियर बालिका हैंडबॉल ट्रायल में भाग लेती खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। बाराबंकी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 4 सिंतबर तक राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए। इसमें 65 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल कानपुर हैंडबॉल टीम का चयन सुचिता श्रीवास्तव, आनंद यादव की देखरेख में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानपुर की टीम में मानवी, खुशी गौतम, अंजलि बाजपेई, इमरा, सिद्धि, इनिशका, आकांक्षा, नव्या मिश्रा, अनन्या मिश्रा, अनुष्का, निधि और पलक को चुना गया। टीम मैनेजर सुचिता श्रीवास्तव हैं। यह जानकारी कानपुर हैंडबॉल संघ की पदाधिकारी साधना ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें