फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शिक्षकों का कमाल; सरकारी स्कूल को बना दिया बेमिसाल, प्रोजेक्टर से पढ़ाई…विज्ञान लैब में सीख रहे बच्चे

Wed, 19 Nov 2025 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव स्थित कंपोजिट विद्यालय तिवारीपुर अब प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास और विज्ञान लैब जैसी सुविधाओं के साथ एक आधुनिक कॉन्वेंट स्कूल की तरह शिक्षा दे रहा है। प्रधानाध्यापिका आराधना मौर्य के प्रयासों से स्कूल में बच्चों की संख्या 42 से बढ़कर 180 हो गई है।
विज्ञापन
कंपोजिट तिवारीपुर स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ते छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों का जिक्र आते ही बदहाल शिक्षा विभाग की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सरकारी स्कूल की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिससे आपका सरकारी स्कूल के प्रति नजरिया बदल सकता है। यह तस्वीरें कानपुर जिले के भीतरगांव ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय तिवारीपुर की है। यहां बच्चों को लैब और प्रोजेक्टर के जरिये शिक्षा दी जा रही है। प्रोजेक्टर से जहां प्राइमरी स्तर के बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ रही है, वहीं जूनियर के बच्चे ब्रह्मांड में खगोलिय गतिवीधियों की जानकारी को सचित्र देख ध्यानमग्न होकर पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन

परिसर में विज्ञान की एक लैब भी है, जिसमें लेंस, सूक्ष्मदर्शी, परखनली, रसायन पदार्थ सहित जीवविज्ञान से संबंधित चीजें रखी हैं। बच्चों के लिए एक पुस्तकालय भी है, जहां बच्चे अपनी मनपसंद पुस्तक पढ़ते हैं। पूरा परिसर हरे-भरे पौधों के आकर्षक से भरा है। प्रतिवर्ष बच्चों की बढ़ती संख्या स्कूल में बदलाव की कहानी बयां कर रही है। इस सरकारी स्कूल में बच्चों को वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जो आमतौर पर कान्वेंट स्कूल में बच्चों को मिलती हैं।

विज्ञापन

स्कूल में 180 बच्चे अध्ययनरत हैं
प्रधानाध्यापिका आराधना मौर्य बताती हैं कि वर्ष 2012 में स्कूल ज्वाइन किया था। वर्ष 2019 में कंपोजित होने के बाद कुल 42 बच्चे हो पाये थे। कोविड दौर के बाद घर-घर जाकर स्कूल में बच्चों को भेजने का अनुरोध किया। इस वर्ष स्कूल में 180 बच्चे अध्ययनरत हैं। कंपोजिट स्कूल तिवारीपुर में बनी विज्ञान लैब में प्रयोग करना, अवलोकन करना और वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझना सीखते हैं। जबकि प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें