फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डिप्रेशन में शिक्षक ने गंगा में कूदकर दी जान, पांच महीने से चल रहा था बेरोजगार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली क्षेत्र में डिप्रेशन में एक शिक्षक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, वो पांच महीने से बेरोजगार चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सरसैया घाट पर एक शिक्षक ने गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, वह पिछले पांच महीनों से बेरोजगार थे, जिसके कारण गहरे डिप्रेशन में थे। नजीराबाद के सरोजनी नगर निवासी अक्षत शुक्ला (38) बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी प्राची और दो बेटे तनिष्क व कविश हैं। अक्षत की पत्नी एक नामचीन स्कूल में टीचर हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह प्राची के स्कूल जाने के बाद अक्षत बिना बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने सरसैया घाट पर गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाम करीब छह बजे उनका शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। सरसैया घाट चौकी प्रभारी रोहित शर्मा ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। तलाशी के दौरान अक्षत की जेब से नींद की गोलियों के दो पत्ते भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें