फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भीमसेन के तालिब ने सरसौल के विजय को चटाई धूल, रामलला मंदिर प्रांगण में हुआ दंगल

Sat, 23 Aug 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रावतपुर स्थित रामलला मंदिर प्रांगण में दंगल का आयोजन किया गया। कई जिलों से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए।
विज्ञापन
दंगल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री रामलला जन्माष्टमी मेला समिति के तत्वावधान में शनिवार को रावतपुर स्थित रामलला मंदिर प्रांगण में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर, इटावा, फतेहपुर, कन्नौज समेत अन्य स्थानों से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए।
विज्ञापन

घाटमपुर के कुलतान सिंह और कन्नौज के बंटी पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। भीमसेन के तालिब पहलवान ने सरसौल के बड़ा गांव के विजय प्रधान को पटखनी दी। बामीपुरवा के महेंद्र उर्फ स्टील बॉडी ने इटावा के सुरेंद्र को धूल चटाई।
Trending Videos
विज्ञापन

दंगल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के केसरी शोभित और कानपुरनगर के केसरी संजू पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा। यहां पर समिति के अवनीश मिश्रा, गिरिजा, राकेश, राजेश, राजू, वीरु, नीरज, सत्यनारायण, सुधांशु, बद्रीनारायण आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें