बालाजी मेडिकल स्टोर में ड्रग विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
बालाजी मेडिकल स्टोर से इकट्ठा सिरप और टैबलेट के नमूने मंगलवार को ड्रग विभाग ने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिए। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक दूसरे दिन भी दवाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं कर पाया है। ड्रग विभाग ने सोमवार को रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं के शक में सैंपल इकट्ठा किए थे। यहां पर कोल्डि्रफ फास्फेट सिरप की दो हजार शीशियां और अल्प्राजोलम की नौ हजार टैबलेट सीज हुआ था। इन दोनों दवाओं का प्रयोग नशे के रूप में भी होता है।
बालाजी मेडिकल स्टोर में ड्रग विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुमित केसरवानी से इन दवाओं का लेखा जोखा मांगा था। सुमित दूसरे दिन मंगलवार को भी दस्तावेज नहीं दे सका है। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने अजय कुमार संतोषी ने बताया कि उसे एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दाैरान दस्तावेज न दिखा पाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।