देशभर से लगभग 50 प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग
इस वर्ग में देश भर के विभिन्न रक्षा संस्थानों जैसे आयुध निर्माणियों, थलसेना, वायुसेना, नौसेना, डीआरडीओ, डीजीक्यूए और एएफएमएसडी मुख्यालय में कार्यरत संयुक्त परामर्शदात्री समिति के सदस्य और कानपुर के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में देशभर से लगभग 50 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एमपी सिंह ने सामाजिक समरसता पर मार्गदर्शन दिया। अंतिम दिन भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्यमय पाड्या बीएमएस और अंतर्राष्ट्रीय संबंध पर जानकारी देंगे।