फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक की संदिग्ध मौत, चचेरे भाई ने बहनोई पर लगाया आरोप

Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना जीटी रोड हाईवे पुलिया के पास रहने वाले संजय कुमार (35) की बुधवार देर शाम घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक के ताऊ के बेटे राम सिंह ने 112 डायल कर सूचना दी कि संजय के साथ रिश्ते के एक बहनोई ने मारपीट की है। इसी वजह से संजय की मौत हुई है। वहीं, मृतक की मां ननकी और बड़े भाई दीपू ने आरोप को गलत बताया। दीपू ने कहा कि संजय शराब का लती था। कुछ दिनों से बीमार था। बुधवार शाम को वह पानी पीकर चारपाई पर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद उसका दोस्त बउआ उसे बुलाने आया तो उसकी मौत होने की जानकारी हुई। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि सूचनाकर्ता राम सिंह और बहनोई को पूछताछ के लिए थाने लाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें