फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक नंदकिशोर बोले- अखिलेश दुबे दाऊद से भी बड़ा, विस में उठाएंगे मुद्दा

Wed, 13 Aug 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि अखिलेश दुबे के पीछे कई आईएएस-आईपीएस हैं। निष्पक्ष जांच हुई तो कई राज खुलेंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश दुबे दाऊद इब्राहिम से भी बड़ा है। उत्तर प्रदेश में बहुत बड़े मगरमच्छ का सफाया होगा और उसके चक्कर में कई और लोग साफ हो जाएंगे। अखिलेश दुबे का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। यह बातें भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक विशेष साक्षात्कार में कहीं। साक्षात्कार का वीडियो एक्स और कई सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन


साक्षात्कार में विधायक ने कहा कि 25 साल से अखिलेश का एकछत्र राज्य है। एक व्यक्ति ने कानपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश में पूरी व्यवस्था को बंधक बना रखा था। यह बहुत बड़ा मामला है। नाबालिग लड़कियों के माध्यम से फर्जी मुकदमे दर्ज कराना तो छोटी बात है पूरी पुलिस अखिलेश दुबे के इशारे पर चलती रही है। कई आईपीएस, पीपीएस, आईएएस इसके पीछे हैं। उन्हें सबके नाम पता हैं लेकिन नाम खोल दिए तो यह लोग सबूत मिटा सकते हैं। निष्पक्ष जांच में कई मामले खुलकर आएंगे। उत्तर प्रदेश की कई बड़ी घटनाएं खुलेंगी। कई अधिकारियों के चेहरे बेनकाब होंगे। उद्योगपति, सामाजिक प्रतिष्ठित लोगों को कैसे फंसाया गया, कैसे कांटे से कांटा निकाला गया और कई लोगों की हत्याएं तक कराई गईं इन सबका पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन

भाजपा विधायक को शिकायती पत्र सौंपते अधिवक्ता सौरभ भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता ने भाजपा विधायक को दिया पत्र
अखिलेश दुबे के मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने के लिए अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने एक शिकायती पत्र भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सौंपा। इसमें प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन और प्रमुख सचिव नगर विकास की राज्य स्तरीय संयुक्त टीम गठित कर अखिलेश द्वारा किए गए अवैध कब्जों की जांच कराते हुए पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश देने की मांग की गई। सौरभ का कहना है कि विधायक ने मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें