एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
लेदर गारमेंट्स की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में आइकॉन डिजाइन्स प्रथम और मालिक टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। 25 करोड़ में रुक्स गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और इंडियन लेदर इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। नॉन लेदर फुटवियर की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में जामा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और सुपर टेनरी द्वितीय रही। 25 करोड़ में ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रथम और आईए लेदर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम और टेक्स्ट हॉर्स द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में कार्तिकेय इंटरनेशनल प्रथम और सैमसंस इंटरनेशनल द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रथम और ईस्टर्न एक्सपोर्ट इंडिया द्वितीय रही।
2025-26 के लिए इनको मिला पुरस्कार
ओवरऑल एक्सपोर्ट श्रेणी में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम, रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वितीय और होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तृतीय रहा। वुमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड मेसर्स क्रिएटिव इंडिया कानपुर की प्रोपराइटर प्रेरणा वर्मा को मिला। ब्रांड क्रिएशन अवॉर्ड मेसर्स सुपर हाउस लिमिटेड और स्टार्टअप अवॉर्ड टेक्टोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। लेदर फुटवियर की 200 से 300 करोड़ की श्रेणी में जामा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 100 से 200 करोड़ में सुपर हाउस ग्रुप प्रथम और रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वितीय रहा। 50 से 100 करोड़ में सुपर टेनरी प्रथम और टारपीडो शूज प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में अब्दुल्ला टेनरी प्रथम और आरे फैशनंस प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ की श्रेणी में क्रीमोस इंटरनेशनल प्रथम और खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स द्वितीय रहा।
फिनिश्ड लेदर की 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में मॉडल टेनर्स ओवरसीज एलएलपी प्रथम रहा। 50 से 100 करोड़ में करामात टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम और सुपर टेनरी द्वितीय रही। 25 से 50 करोड़ में एवरेस्ट एक्सपोर्ट प्रथम और रहमान इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। 25 करोड़ में ओमेगा टेनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और अपर इंडिया टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रही। फुटवियर कंपोनेंट की 200 से 300 करोड़ की श्रेणी में होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रही। 25 से 50 करोड़ में कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और नॉर्दर्न लेदर प्रोडक्ट्स द्वितीय रही।
25 करोड़ में स्वदेशी एजेंसी प्रथम और अमीन टेनरी लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में इब्राहिम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रही। 25 से 50 करोड़ में एलीना एक्सपोर्ट प्रथम और लेक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ में गैलेक्सी इक्वेस्ट्रियन प्रथम और टैक एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। लेदर ग्लव्स (इंडस्ट्रियल) की 25 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही।
फैशन एंड स्पोर्ट्स ग्लव्स की 25 करोड़ की श्रेणी में बाल्थर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। लेदर गुड्स की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में मैश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और एवरेस्ट टेनरी प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। 25 करोड़ में हाइटेक इंडस्ट्रीज प्रथम और फरहान एक्सपोर्ट्स द्वितीय रहा। लेदर गारमेंट्स की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में मलिक टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम रही। 25 करोड़ में आइकॉन डिजाइन प्रथम और रुक्स गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही।
नॉन लेदर फुटवियर की 25 से 50 करोड़ की श्रेणी में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और जामा कॉरपोरेशन द्वितीय रही। 25 करोड़ में सुपर टेनरी लिमिटेड प्रथम और आईए लेदर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रही। सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) की 50 से 100 करोड़ की श्रेणी में टेक्स्ट हॉर्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहा। 25 से 50 करोड़ में सैमसंस इंटरनेशनल लिमिटेड प्रथम और कार्तिकेय इंटरनेशनल द्वितीय रही। 25 करोड़ में ओवरसीज सैडलरी प्रोडक्ट्स प्रथम और एसबी इंटरनेशनल द्वितीय रही। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि एक साल में चार वित्तीय वर्षों के पुरस्कार वितरित किए गए हैं। 11 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के अवॉर्ड दिए गए थे।