फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल से आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, 21 अप्रैल को होगी रवाना, बुकिंग आज से शुरू

Sun, 19 Apr 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल से आसनसोल के बीच 21 अप्रैल को समर स्पेशल ट्रेन चलेगी; 20 कोच वाली इस ट्रेन के लिए आरक्षण आज से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल से आसनसोल के बीच एक और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल से 21 अप्रैल को दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर लगभग तीन बजे आसनसोल पहुंचेगी।

विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 04168 आसनसोल से 22 अप्रैल को शाम 5:10 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर दो बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जिनमें दो एसएलआर/डी, सात सामान्य, आठ स्लीपर और तीन एसी तृतीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें