फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, तीन साल में चार मौतों से सहमा परिवार, जांच शुरू

Thu, 24 Oct 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है। छोटे भाई ने बताया कि तीन सालों में घर के चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में एक ही परिवार में तीन साल के अंदर चार मौतों से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिखटिया गांव निवासी सोहन गुप्ता (22) पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

भाई छोटू ने बताया कि छह भाई और चार बहनों में सोहन पांचवें नंबर का था। तीन सालों के अंदर  पिता सहित तीन भाइयों की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। तीन साल पहले पिता कृष्ण कुमार की फ़ालिस अटैक के चलते मौत हो गई थी। वहीं बड़े भाई प्रेम की दो वर्ष पहले बीमारी से और छोटे भाई सुधीर ने एक वर्ष पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
आगे बताया कि सोहन बाजार में मोमोज फिंगर का ठेला लगाता था। रोजाना की भांति बुधवार की रात नौ बजे ठेला लेकर वापस आया और सभी से हंसी मजाक तथा बातचीत भी करता रहा। खाना पीना करने के बाद वह छोटू के साथ कमरे में सोने चला गया और रात लगभग 11 बजे तक बातचीत भी की। परिजनों ने बताया कि ऐसी कोई भी बात नहीं थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिस यू पापा का लगाया था स्टेट्स
पता नहीं, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया हे। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने मौत का रास्ता क्यों चुना। मृतक ने एक बजकर 48 मिनट में मिस यू पापा स्टेट्स लगाया था। इसके बाद कई स्टेट्स लगे है, सभी में पिता का जिक्र है। मौके पर पहुंचे पुरवामीर चौकी इंचार्ज प्रभाशंकर सिंह मय टीम पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें