फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: पत्नी के छोड़कर जाने और कर्ज से परेशान युवक ने दी जान

Mon, 11 May 2026 02:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौबस्ता थानाक्षेत्र में पत्नी के छोड़कर जाने और कर्ज से परेशान ओला बाइक चालक ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से फतेहपुर के जाफरगंज कमासी निवासी जितेंद्र पांडेय (33)नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में रहते थे।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी एकता, डेढ़ साल का बेटा और छोटा भाई रवि है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र ओला बाइक चलाता था। 29 नवंबर को जितेंद्र ने बहन की कर्ज लेकर शादी की थी। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। परिजन के अनुसार वहीं दो साल से मामूली विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर बकेवर स्थित मायके चली गई थी, जिसके बाद उसने तलाक का मुकदमा कोर्ट में दाखिल कर दिया था। इसे लेकर जितेंद्र तनाव में रहने लगा था, रविवार शाम काम से लौटने के बाद जितेंद्र खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें