कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में अखबार के एजेंट की जेब काटकर एक लाख रुपये पार करने वाले दो शातिरों को पुलिस व सर्विलांस टीम ने धर दबोचा। दोनों शातिरों के खिलाफ शहर के अलावा अन्य जनपदों में भी प्राथमिकी दर्ज है। शातिर खाकी को गुमराह करने के लिए पुलिस की वर्दी, पी कैप का भी इस्तेमाल करते थे। पुलिस की टीम फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।