रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर सराय में शुक्रवार दोपहर उन्नाव कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हुए लिपिक अरविंद कुमार मौर्या की बेटी दिव्या मौर्या (33) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के अनुसार काफी समय से उसका दिमाग का प्रयागराज से इलाज चल रहा था। भाई विनय ने बताया कि दोपहर में दिव्या ने पहली मंजिल में बने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया।
विज्ञापन
काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आई तो देखने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस व फॉरेंसिक ने दरवाजा तोड़कर शव को शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।