चीनी महंगी होने से मिठाई भी हो जाएगी महंगी
अब 58 से 59 रुपये किलो हो गई है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को होलसेल रेट 58. 40 रुपये किलो रहा। 2008 में भी ऐसी ही किल्लत पैदा की गई थी और चीनी के दाम 40 रुपये किलो तक बढ़ गए थे। उस दौरान चीनी का भाव 18-19 रुपये किलो था। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस स्वीट एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता राजकुमार भगतानी ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। कारोबारियों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया है। चीनी महंगी होने से मिठाई भी महंगी हो जाएगी।