फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छात्र का शव फंदे से लटका मिला; पिता ने जताई हत्या की आशंका, नशीली चीजें और सुसाइड नोट बरामद, जांच शुरू

Tue, 03 Feb 2026 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के होरा बांगर में प्रतियोगी छात्र का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट और कुछ नशीली चीजें मिली हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रही हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के होरा बांगर नई बस्ती में मंगलवार सुबह एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जीतू यादव (25) का शव हॉल में फंदे से लटकते मिला है। सुबह जब दोस्तों का फोन नहीं रिसीव हुआ, तब दोस्तो के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



आर्मी से रिटायर्ड पिता जयवीर सिंह और बड़े भाई पुष्पेंद्र सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। बिठूर पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक नशे की चीजे बरामद की है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें