फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुबह नौ बजे छाया गहरा अंधेरा, जल उठीं स्ट्रीट लाइटें; तेज आंधी-बारिश से सहमे लोग, ये है विभाग का अलर्ट

Tue, 03 Feb 2026 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक गहरा अंधेरा छा जाने से रात जैसा नजारा देखने को मिला, जिससे स्वचालित स्ट्रीट लाइटें तक जल गईं। काले बादलों के साथ आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन थाम दिया और लोग इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल, पुरवामीर, महाराजपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह नौ बजे का दृश्य रात से कम नहीं दिखा। कुदरत ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि दिन में भी रात का अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही लोगों ने यह नजारा अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

वैसे लाइटें सामान्यतः रात के अंधेरे में जलती हैं। वे सुबह नौ बजे ही अपने आप जल उठीं यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें