कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में कुलदीप निषाद (16) की हत्या का मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। कुलदीप का शव 13 अगस्त को कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों- पवन, नवीन और कौशल को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुलदीप का पवन की बहन से प्रेम प्रसंग था।
पवन ने कुलदीप को कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद तीनों आरोपियों ने कुलदीप को कार से अगवा किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कुलदीप हंस विद्या मंदिर में आठवीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ कैंब्रिज चौराहे के पास पानी के बताशे का ठेला भी लगाता था। 13 अगस्त की रात को लौटते समय उसका अपहरण हुआ था।