फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केएसएस फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले, अस्मित बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…ऐसे रहे परिणाम

Fri, 22 Aug 2025 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केएसएस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में डीपीएस कल्याणपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल को सडेनडेथ में 8-7 से हराकर ट्रॉफी जीती। डीपीएस कल्याणपुर के अस्मित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
केएसएस फुटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केएसएस फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में डीपीएस कल्याणपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल को सडेनडेथ में 8-7 से कड़े संघर्ष के बाद हराया।

विज्ञापन

बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन विद्यालय में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस कल्याणपुर और डीपीएस बर्रा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जो तय समय तक 0-0 से बराबरी पर रहा।

डीपीएस कल्याणपुर ने 8-7 से दर्ज की जीत
मैच का फैसला ट्राईब्रेकर के माध्यम से हुआ, जिसमें डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस बर्रा को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में डीपीएस कल्याणपुर और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच तय समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद ट्राईब्रेकर हुआ, जिसमें भी दोनों टीमों का स्कोर 4-4 रहा। अंत में मैच का फैसला सडेनडेथ के जरिए हुआ, जिसमें डीपीएस कल्याणपुर ने 8-7 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों का सम्मान
पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी डीपीएस कल्याणपुर के अस्मित को मिली, जबकि टॉप स्कोरर की ट्रॉफी आर्मी पब्लिक स्कूल के रवि कुमार के नाम रही। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनय पांडे, संदीप निगम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें