Kanpur News: कानपुर में सिपाही योगेंद्र सिंह द्वारा यौन शोषण की शिकार हुई छात्रा ने तमाम मानसिक और कानूनी संघर्षों के बीच डीआरडीओ में नौकरी हासिल कर ली है। आरोपी सिपाही के खिलाफ पीड़िता ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
एक तरफ जहां कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता ने अपने हौसले से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरोपी सिपाही के यौन शोषण का शिकार होने और कानूनी लड़ाई लड़ने के बावजूद, छात्रा ने हार नहीं मानी और डीआरडीओ में नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन
बता दें कि शारदा नगर के एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह अलीगढ़ निवासी उसे जनवरी में आगरा जाने वाली ट्रेन में मिला था। सिपाही ने छात्रा को नौकरी दिलाने और शादी का झांसा दिया था। फरवरी में उसने छात्रा को पुलिस लाइन के पास बुलाया और वहां जबरदस्ती संबंध बनाए। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।