फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने छात्र ने फंदा लगा दी जान

Mon, 16 Mar 2026 08:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रेमिका की मंगनी से आहत छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवईनगर थाना क्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी निवासी गोडसन विलियम (22) ने रविवार को प्रेमिका की मंगनी से आहत होकर फंदा लगा कर जान दे दी। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने फंदा लगा लिया। इससे घबराई प्रेमिका ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


गोडसन विलियम निजी कॉलेज से बीए कर रहा था। परिवार में मां सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। वहीं, दो बहनें एलिस और सेलविना की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि गोडसन का बाबूपुरवा के बगाही में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुछ दिन पहले युवती की मंगनी कर दी। इससे गोडसन काफी परेशान रहने लगा।

रविवार शाम उसने अपने मोबाइल फोन से प्रेमिका को वीडियो कॉल करके उसी के समाने चुन्नी से फंदा बनाकर जान दे दी। घर पहुंची मां धक्का देकर दरवाजा खोला तो फंदे पर बेटे को लटका पाया। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें