फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur: खनन में लगे डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, चालक गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में गंगा बैराज के पास शनिवार दोपहर अपनी सहेली संग स्कूटी से गिरी छात्रा को पीछे से आ रहे खनन में लगे डंपर ने रौंद दिया। इलाकाई लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे में घायल सहेली को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


विनायकपुर निवासी प्रिया शर्मा (24) निजी कॉलेज से स्नातक कर रही थीं। शनिवार सुबह वह इलाके में रहने वाली अपनी बड़ी बहन ब्यूटी पार्लर संचालिका शिखा के घर गई थीं। पार्लर में पांडु नगर कच्ची बस्ती निवासी कोमल बेदी काम करती हैं। दोनों में दोस्ती भी है। दोपहर करीब 12 बजे प्रिया स्कूटी से को साथ लेकर गंगा में फूल प्रवाहित करने गई थीं। वापस लौटते वक्त गंगा बैराज चौकी के सामने उनकी स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। इससे दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं।

तभी पीछे से आए डंपर का पहिया प्रिया के सिर के ऊपर से गुजरने से उनकी मौत हो गई। कोहना इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने बताया कि स्कूटी नंबर के आधार पर मृतका के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

डंपर का हॉर्न सुनकर अनियंत्रित हुई स्कूटी
इंस्पेक्टर रजनेश ने बताया कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवतियां स्कूटी से जा रही थीं। तभी पीछे से आए डंपर चालक ने नजदीक आकर हॉर्न बजा दिया। इससे युवती घबरा गई और उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई।
विज्ञापन

छोटी और परिवार की प्यारी थी प्रिया
प्रिया के पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी मां रामादेवी के साथ रहती थी। दो बड़ी बहनों ममता व शिखा की शादी हो चुकी है। छोटी होने के कारण प्रिया परिवार की प्यारी थी। हादसे से परिजन सदमे में हैं।

दिनभर दौड़ते मौत के डंपर
बैराज के पास गंगा में दिन रात खनन हो रहा है। दर्जनों डंपर बालू ढोने में लगे हैं। लोगों ने बताया कि डंपर की स्पीड भी काफी थी। बैराज के पास अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। न पुलिस सही से निगरानी करती और न ही जिम्मेदार ब्रेकर आदि बनवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें