फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 13 Oct 2022 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियम यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरसौल में गुरुवार सुबह सरसौल रेलवे स्टेशन के पास स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महाराजपुर हाथीगांव निवासी रणविजय यादव दूध का कारोबार करते हैं। बेटा प्रियम यादव (15) आरके एजूकेशन सेंटर में पढ़ता था। छोटा भाई पियूष यादव भी स्कूल जाता है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दोनों छात्र पड़ोसी शिवम यादव के साथ स्कूल बाइक से निकले थे। स्टेशन में आरओबी का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते फाटक बंद है। अस्थाई रूप से रेलवे पुलिया के नीचे से दोपहिया वाहन दूसरे छोर आ जा रहे हैं। बारिश की वजह से पुलिया में जलभराव व फिसलन होने के कारण शिवम ने प्रियम को उतार दिया।

प्रियम सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगा। तभी फतेहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें