Kanpur News: कमला टॉवर की 12वीं की छात्रा अनन्या ओझा शुक्रवार को जाजमऊ थाने की एक दिन की थाना प्रभारी बनीं। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को अपराधों के जल्दी खुलासे के निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में शिक्षा के साथ पुलिसिंग के अनुभव को जोड़ने की पहल के तहत, कमला टॉवर की रहने वाली और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा अनन्या ओझा जाजमऊ थाने की एक दिन की थाना प्रभारी बनीं। थाना प्रभारी के रूप में अनन्या ओझा ने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और परिवार परामर्श केंद्र जैसे महत्वपूर्ण अनुभागों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी अपराधों सहित अन्य अपराधों पर जल्दी खुलासे के निर्देश दिए। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर जेपी शर्मा, अनवार हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अनन्या ओझा ने थाने के कामकाज को समझा और पुलिस की कार्यप्रणाली का अनुभव किया।