Kanpur News: सरसौल में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराना थोक की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए हैं और पुलिस नुकसान के आंकलन के लिए फोरेंसिक टीम का इंतजार कर रही है।
कानपुर में सरसौल कस्बे में नेशनल हाईवे किनारे स्थित केनरा बैंक के बगल में एक किराना थोक की दुकान में चोरों ने बीती रात शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए हैं।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पुलिस बल मौके पर मौजूद है और घटनास्थल की जांच की जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने और चोरी की गई संपत्ति बरामद करने का आश्वासन दिया है।