फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आवारा कुत्तों का हमला, 12 साल के मासूम को घेरकर नोचा, हाथ में आए 10 टांके, इलाकाई लोगों में आक्रोश

Fri, 13 Mar 2026 11:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ के मनोहर नगर में दुकान से लौट रहे 12 वर्षीय मासूम को आवारा कुत्तों ने घर के गेट पर नोचकर लहूलुहान कर दिया। मासूम के हाथ में 10 टांके आए हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले से घायल मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के मनोहर नगर भल्ला स्टेट में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक किशोर को दौड़ा लिया। घर के बाहर पहुंचते ही अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्चे के हाथ समेत शरीर के कई अन्य जगहों पर काटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित बच्चे के हाथ में 10 टांके लगे  हुए है। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

मनोहर नगर भल्ला स्टेट निवासी मुशीर आलम लेदर की ट्रेडिंग का काम करते है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की शाम को उनका बेटा अरीश आलम (12) को उनकी पत्नी शबीना परवीन ने घर से पीछे गली में दुकान से सामान लेने के लिए भेजा था। सामान लेकर वापस आने के दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक घेर लिया।

विज्ञापन

http://



तहरीर आने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

इस पर वह दौड़कर घर के बाहर आया। तभी गेट के बाहर पहुंचते ही कुत्तों ने गिराकर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों के हाथ समेत शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी काट लिया, जिससे उनके सीधे हाथ में 10 टांके लगे हुए है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें