एलसीबी फर्टिलाइजर की जैविक खाद
- फोटो : Amar ujala
नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी को रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म
इस खाद में नैनोटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे खाद की मात्रा कम और परिणाम बेहतर मिलता है। इसके उपयोग से 35 फीसदी तक पानी की बचत, 40 फीसदी तक उत्पादन वृद्धि और फसलों की गुणवत्ता में सुधार संभव है। इसके अलावा यह किसानों को पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अक्षय ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर यह शॉर्ट फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हुई।
समझना आसान और मनोरंजक
फिल्म की कहानी कार्टून के माध्यम से प्रस्तुत की गई है जिससे इसे समझना आसान और मनोरंजक हो गया है। इससे युवा पीढ़ी और छोटे बच्चे भी कृषि, मिट्टी और नवाचार की चुनौतियों को समझ सकेंगे। यह पहल न केवल कानपुर बल्कि पूरे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली है। एलसीबी फर्टिलाइजर की सफलता प्रदर्शित करती है कि कैसे अनुसंधान, विज्ञान और नवाचार मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।