फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला के घर पर पथराव, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काकादेव थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक में देर रात आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए महिला के घर पर पथराव कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काकादेव एल ब्लॉक निवासी साधना दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मकान खरीदने के लिए 22 लाख रुपये एक व्यक्ति को दिए थे।

विज्ञापन


आरोपी रोज टालमटोली कर रजिस्ट्री नहीं कर रहा था। इसे लेकर उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि उसी ने खुन्नस में शनिवार देर रात राहुल कुमार, शुभम गौतम, आनंद सविता व कुछ साथियों को भेजकर घर पर पथराव करा दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के अनुसार सात साल से उनके पति विक्रम दीक्षित लापता हैं। इसे लेकर वह खुद परेशान हैं। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर राहुल और शुभम को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें