फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर जना बच्चा, डफरिन में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद से गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के कोच में बैठी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने उतरवा लिया। डफरिन अस्पताल की डॉ. कविता यादव ने प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी कराई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को डफरिन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मोतीलाल अपनी पत्नी फूलकुमारी के साथ बलरामपुर जा रहा था। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर अन्य श्रमिकों ने शेार मचाया। चेनपुलिंग भी की। इस पर सीआईटी बलीराम और सीएमआई विजय शर्मा ने रेलवे और डफरिन में सूचना दी और स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई। हालांकि रेलवे डॉक्टरों के पहुंचने से पहले डफरिन की डॉ. कविता यादव आ गईं और उन्होंने प्लेटफार्म पर डिलीवरी कराई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। स्टेशन की व्यवस्थाओं में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह व उनकी टीम का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें