Kanpur News:अयोध्या में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर नगर की 12 सदस्यीय महिला टीम का चयन कर लिया गया है।
अयोध्या में 27 से 29 जुलाई तक उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर नगर की महिला टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूनम पाल, सुचिता सिंह और अरबिया की देखरेख में संपन्न हुई। चयन के बाद 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई।
विज्ञापन
ये हैं चयनित खिलाड़ी
अनन्या कमल, मुस्कान, शिल्पी, दिव्या, नेहा, मोमिना, आर्या, खुशी, श्रेया, इदित्या, अनन्या साहू और जहान्वी। चयन के दौरान अनुज सिंह, आनंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कानपुर हैंडबॉल संघ की ओर से श्रीमती साधना मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम अयोध्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।